MP Nigam Mandal Suchi: मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों निगम, मंडल और आयोगों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर तस्वीर साफ नहीं दिख रही है। एल्डरमैन की पहली सूची जारी होने के बाद उम्मीद थी कि बाकी नामों पर भी जल्द मुहर लगेगी। निगम मंडलों की सूची तो तैयार है, लेकिन तीन नेताओं के नाम के चलते सूची अटकी हुई है।
पांच नामों के कारण अटकी सूची
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के अंदर कुछ प्रमुख नेताओं के नामों को लेकर एकराय नहीं बन पा रही है। खासतौर पर इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, गिरीराज डिंडौतिया और मुनालाल गोयल जैसे चेहरों को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन नामों पर सहमति नहीं बनने के कारण पूरी सूची अटक गई है।
इन नेताओं को पद देने की मांग
राजनीतिक जानकारों माने तो जिन नेताओं ने पूर्व में दल बदलकर सत्ता पक्ष का साथ दिया था, उन्हें जिम्मेदारी देने की मांग तेज है। लेकिन दूसरी ओर संगठन के पुराने नेताओं और नए शामिल चेहरों के बीच संतुलन बनाए रखना भी पार्टी नेतृत्व के लिए आसान नहीं है। यही वजह है कि निर्णय लेने में देरी हो रही है।
केपी यादव पर असहमति
दवी जुबान में एक भाजपा नेता का कहना है कि निगम मंडलों की सूची में केपी यादव को लेकर भी असहमति बनी हुई है। कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया बताए जा रहे है। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में केपी यादव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।


