MP Board 10th-12th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फरवरी और मार्च 2026 में संपन्न हुई इन परीक्षाओं के नतीजों को जारी करने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीख घोषित कर सकता है।
कब आएंगे नतीजे?
हालांकि बोर्ड की ओर से अभी कोई फिक्स डेट नहीं बताई गई है, लेकिन मूल्यांकन कार्य की गति को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 से 20 अप्रैल के बीच नतीजे जारी होने की प्रबल संभावना है। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल परिणाम मई की शुरुआत में आए थे, लेकिन इस बार बोर्ड जल्दी रिजल्ट देने की तैयारी में है।
मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा
प्रदेश भर के लाखों छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम तेजी से निपटाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जैसे ही रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड हो जाएगा, वैसे ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा।
ऐसे चेक करे रिजल्ट?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध ‘Exam Results’ टैब पर क्लिक करें।
अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के अनुसार संबंधित रिजल्ट लिंक का चयन करें।
अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
सबमिट बटन दबाते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।


