IPS Transfer List: प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब 9 अप्रैल को सरकार ने 12 IPS और 35 PPS अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के अपर ASP, ACP और अपर पुलिस उपायुक्त ADCP बदले गए हैं।
इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सागर जैन: अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहारनपुर से अब पुलिस उपायुक्त (DCP), प्रयागराज कमिश्नरेट बनाए गए हैं।
विनायक गोपाल भोंसले: इन्हें मेरठ का नया अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नियुक्त किया गया है।
आयुष विक्रम सिंह: मेरठ से हटाकर इन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच की जिम्मेदारी दी गई है।
ट्विंकल जैन: नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) पद पर तैनात की गई हैं।
लिपि नागयाच: गाजियाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाई गई हैं।
राजकुमार मीणा: मिर्जापुर एएसपी (नक्सल) की जिम्मेदारी मिली है।
ऋषभ रूनवाल: सोनभद्र में एएसपी (नक्सल) की अहम जिम्मेदारी मिली है।
प्रमोटेड और प्रोबेशनरी अफसरों की तैनाती
अलोक कुमार: संभल से हटाकर प्रतापगढ़ में एएसपी (नगर पूर्वी) बनाए गए हैं।
मयंक पाठक: इन्हें सहारनपुर का नया एएसपी (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है।
अंतरिक्ष जैन: मेरठ से पदोन्नत होकर बुलंदशहर में एएसपी (ग्रामीण) की कमान संभालेंगे।
PPS अफसरों का भी तबादला
अजीत कुमार रजक: गोंडा के नए एएसपी (पूर्वी) होंगे।
आलोक सिंह: रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किए गए हैं।
डॉ. तेजवीर सिंह: अंबेडकरनगर में एएसपी (नगर पूर्वी) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पीयूष कांत राय: चित्रकूट के नए अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त हुए हैं।
पंकज कुमार श्रीवास्तव: आजमगढ़ में एएसपी (यातायात)
विवेक त्रिपाठी: सीतापुर में केंद्रीय भंडारण की जिम्मेदारी देखेंगे।
सूची को उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जारी की गई है।






