मुंबई : वेदांता ग्रुप की एक कंपनी रूनाया मेटसोर्स (रूनाया), जो सर्कुलर इकोनोमी एवं क्रिटिकल मैटल रिकवरी के लिए आधुनिक तकनीकी समाधान उपलब्ध कराती है, ने ईकार्ट के साथ मिलकर उड़ीसा के झरसागुड़ा स्थित ग्रीन, स्फेरिकल गैस-एटोमाइज़्ड एलुमिनियम पाउडर के विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है। गौरतलब है कि ईकार्ट एलुमिनियम ग्रेन्यूल्स एवं इफेक्ट पिगमेन्ट्स में ग्लोबल लीडर है, जिसका मुख्यालय जर्मनी में स्थित है।
इस अवसर पर अल्टाना एजी के सीईओ मार्टिन बबीलास और ईकार्ट के सीईओ डॉ क्रिस्चियन प्रज़ायबिला ने साईट का दौरा किया, उनके साथ रूनाया के मैनेजिंग डायरेक्टर नैवेद्य अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ट लीडर्स भी मौजूद रहे।
अल्टाना एजी ग्लोबल स्पेशलटी कैमिकल्स ग्रुप के रूप में संचालन करती है, वहीं ईकार्ट इफेक्ट पिगमेन्ट्स एवं अडवान्स्ड मटीरियल सोल्युशन्स में विशेषज्ञ सबसे महत्वपूर्ण प्रभागों में से एक के रूप में कार्यरत है। ये दोनों कंपनियां एक साथ मिलकर कैमिकल इनोवेशन क्षमता तथा ऐप्लीकेशन्स में तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग कर ऑटोमोटिव से लेकर कॉस्मेटिक्स एवं पैकेजिंग सहित विभिन्न उद्योगों को सहयोग प्रदान करेंगी।
यह प्रोजेक्ट का पहला चरण भी है, उम्मीद है कि इसका संचालन साल 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगा। उद्योग जगत के अग्रणी प्लेयर्स पहले से इसमें रूचि दिखा रहे हैं।
यह युनिट उच्च गुणवत्ता के एलुमिनियम पाउडर का उत्पादन करेगी, तथा आयात पर निर्भरता कम कर सस्टेनेबल एवं इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन को समर्थन प्रदान करेगी। इस प्रकार यह भारत के आधुनिक मैनुफैक्चरिंग सेक्टरों जैसे एरोस्पेस, एविएशन, सोलर, कैटेलिस्ट एवं इफेक्ट पिगमेन्ट्स को सशक्त बनाने में योगदान देगी।
इस अवसर पर मार्टिन बबीलास, सीईओ, अल्टाना एजी ने कहा, ‘‘रूनाया के साथ हमारी साझेदारी टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी एवं इनोवेशन का शक्तिशाली संयोजन है। मजबूत स्थानीय विशेषज्ञता और ज़िम्मेदाराना निर्माण के लिए साझा प्रतिबद्धता के साथ रूनाया एक आदर्श साझेदार है। यह साझेदारी कार्बन न्यूट्रल निर्माण तथा दीर्घकालिक विश्वस्तरीय साझेदारियों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाती है।’’
नैवेद्य अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, रूनाया ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि हमारी टीमों द्वारा भारत में आधुनिक मटीरियल युनिट स्थापित करने की दिशा में सतत प्रगति को दर्शाती है। उच्च मूल्य के एलुमिनियम पाउडर के डोमेस्टिक निर्माण को सशक्त बनाकर यह संयुक्त उद्यम भारत की उस क्षमता को मज़बूत करता है, जिससे वह केवल बुनियादी धातुओं की आपूर्ति से आगे बढ़कर ऐसे इंजीनियर्ड मटीरियल्स के विकास की ओर बढ़ सके, जो उन्नत और मूल्य-आधारित उद्योगों को सहयोग प्रदान कर सके।
इफेक्ट पिगमेन्ट्स और एलुमिनियम पाउडर टेक्नोलॉजी में ईकार्ट की ग्लोबल लीडरशिप तथा इनोवेशन-उन्मुख निर्माण एवं सर्कुलर इकोनोमी में रूनाया की विशेषज्ञता का उपयोग कर इस संयुक्त उद्यम का उद्देश्य भारत में विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी आधुनिक मटीरियल इकोसिस्टम का निर्माण करना है।
