P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमुख्यमंत्री आज करेंगे एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित

मुख्यमंत्री आज करेंगे एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— मध्यप्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल स्थित समत्व भवन से माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं, 12वीं एवं डी.पी.एस.ई. मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट सुबह ठीक 11 बजे जारी किया जाएगा।माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट देखने के लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं। छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से आसानी से देख सकेंगे।इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट:mpbse.mponline.gov.indigilocker.gov.injagranjosh.comeducation.indianexpress.comfastresult.inhindustantimes.com/educationlivehindustan.comtoi.intv9hindi.comnews9live.comndtv.inarivihan.comमोबाइल ऐप से ऐसे देखें परिणाम:विद्यार्थी Google Play Store से MPBSE MOBILE App या MP Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में “Know Your Result” विकल्प चुनकर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करने के बाद सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।इसके अलावा छात्र-छात्राएं DigiLocker के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे रिजल्ट जारी होने के समय धैर्य रखें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।MP Board 10th 12th Result 2026 Announcement By CM Mohan Yadav

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट