झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/जिले ने इस वर्ष हाइयर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। हाइयर सेकेंडरी परीक्षा में झाबुआ ने 93.23% परिणाम के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।
वहीं, हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में भी झाबुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 87.83% परिणाम के साथ प्रदेश के शीर्ष 5 जिलों में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं प्रशासन के सतत प्रयासों का परिणाम है।


