P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में कानून व्यवस्था पर सवाल! चाकूबाजी की घटना से दहशत, देर...

कटनी में कानून व्यवस्था पर सवाल! चाकूबाजी की घटना से दहशत, देर रात हमला तीन घायल

सबहेड: –एनकेजे थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास का मामला, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

संवाददाता कटनी — शहर में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एनकेजे थाना क्षेत्र में देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। तीन युवकों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जबलपुर रेफर करना पड़ा।जानकारी के मुताबिक, मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद सीधे चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में मनोज साहू गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य दो युवकों के साथ भी मारपीट की गई।घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसे घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं? क्या पुलिस की गश्त और निगरानी पर्याप्त नहीं है, या फिर अपराधियों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है?स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। त्योहारों के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के दावों के बीच इस तरह की वारदातें पुलिस व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन इलाके में डर का माहौल अब भी बरकरार है।

खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव

मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट