P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में CGST की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी का...

कटनी में CGST की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी का मामला उजागर

संवाददाता कटनी–केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST), कटनी की निवारक शाखा ने टैक्स चोरी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए संदिग्ध फर्मों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कटनी से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।प्रारंभिक विश्लेषण में सामने आया कि कुछ फर्में जीएसटी पंजीकरण का दुरुपयोग करते हुए संदेहास्पद वित्तीय लेन-देन को वैध दिखाकर कर अपवंचन (टैक्स चोरी) कर रही थीं, जिससे शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचा।इसी के मद्देनज़र CGST की टीम ने अधीक्षक दया शंकर सिंह के नेतृत्व में 17 अप्रैल 2026 को संबंधित फर्म परिसर में भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की। इस दौरान फर्म से जुड़े व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की गई।जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि संबंधित फर्म ने वर्ष 2022-23 के बाद कोई वास्तविक व्यापारिक गतिविधि नहीं की, लेकिन इसके बावजूद नियमित रूप से जीएसटी रिटर्न दाखिल किए जाते रहे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि फर्म के माध्यम से फर्जी इनवॉइस जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ उठाया गया।इसके अलावा, बैंकिंग लेन-देन के जरिए इन फर्जी गतिविधियों को वैध दर्शाने का प्रयास भी सामने आया है, जिससे राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है।CGST अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार की गतिविधियां जीएसटी अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संबंधित फर्मों व व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।जारी जांच के चलते और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट