भोपाल से दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कई अहम राजनीतिक और संगठनात्मक मुलाकातें कीं. इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin और केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री की इन बैठकों को राजनीतिक और विकास दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
Suvendu Adhikari को मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए Suvendu Adhikari को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत यह चयन महत्वपूर्ण है और आने वाले समय में पश्चिम बंगाल विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि नए नेतृत्व में राज्य में प्रगति का नया दौर शुरू होगा.
राजनीतिक हलचल तेज
दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से हुई मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, विकास योजनाओं और राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने उन्हें मध्यप्रदेश आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में कई विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और जनहित की योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है.
सीएम ने धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात कर शिक्षा क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाले अग्रणी राज्यों में मध्यप्रदेश शामिल है. राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भारतीय ज्ञान परंपरा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है.
र्मेंद्र प्रधान जल्द ही मध्यप्रदेश दौरे पर आएंगे
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जल्द ही मध्यप्रदेश दौरे पर आएंगे और इन विद्यालयों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे. साथ ही युवाओं को रोजगारपरक और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. सरकार का लक्ष्य युवाओं को बदलते समय और नई तकनीकों के अनुरूप तैयार करना है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
