Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीराहगीरी डे” बना फिटनेस और स्वच्छता का महाउत्सव, माधव नगर की सड़कों...

राहगीरी डे” बना फिटनेस और स्वच्छता का महाउत्सव, माधव नगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी –रविवार की सुबह कटनी का माधव नगर क्षेत्र फिटनेस, मनोरंजन और स्वच्छता जागरूकता का केंद्र बन गया, जब नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित “राहगीरी डे” में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाबा माधव शाह चिकित्सालय मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ वातावरण बेहतर समाज की नींव हैं।कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए योग, रस्साकशी, बोरा दौड़, सांप-सीढ़ी, शतरंज, कैरम, साइकिलिंग, नींबू-चम्मच दौड़ और चेयर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आनंद लिया। वहीं नेहा मोटवानी की टीम की प्रस्तुति पर नागरिकों ने जमकर जुंबा किया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्वयं योग और जुंबा में शामिल होकर नागरिकों को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में स्वच्छता जागरूकता को विशेष महत्व दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतियों और सेग्रीगेशन गतिविधियों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। महापौर ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इको ब्रिक्स स्टॉल के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का आकर्षण प्रसिद्ध जादूगर एम. कुमार का मैजिक शो और रस कला संगीत विद्यालय के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं, वयोवृद्ध महिला श्रीमती पोपरी बाई तथा निगम के स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि “राहगीरी डे” केवल मनोरंजन नहीं बल्कि स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली को जनआंदोलन बनाने की पहल है। आने वाले समय में शहर के अन्य वार्डों में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट