Monday, November 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक खत्म, CM मोहन यादन...

बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक खत्म, CM मोहन यादन वे किया मां दंतेश्वरी के दर्शन

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

भोपाल/बस्तर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से चर्चा भी की। इसके अलावा उन्होंने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का भी भ्रमण किया।

cm mohan yadav maa danteshwari darshan
cm mohan yadav maa danteshwari darshan

किया मां दंतेश्वरी के दर्शन

दंतेश्वरी मंदिर के बाहर सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि बैठक के बाद मैं मां दंतेश्वरी के दर्शन करने आया हूं। मां के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार जन कल्याणकारी काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश जैसे आगे बढ़ रहा है, सनातन धर्म की पताका भी फहरा रही है और सभी धर्मों के लोग आनंद के साथ रह रहे हैं। हमने मां से कामना की है कि वे सब पर दया करें। जन कल्याण बेहतर तरीके से हो। हमने कामना की है कि मां गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति, सबका कल्याण करें।

जारी रहेगा विकास का क्रम
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार भी जन कल्याण के कामों में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें विकास में लगातार आगे बढ़ रही हैं। हमें उम्मीद है कि विकास का यह क्रम जारी रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट