डेस्क। मौनी रॉय एक बार फिर अपने फैशन और ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। कैननस फिल्म फेस्टिवल-2026 में मौनी ने अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल जीत लिया। बुधवार देर रात एक्ट्रेस ने कान फिल्म फेस्टिवल से अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उनका बोल्ड और एलिगेंट अंदाज देखने को मिला।

सिल्वर गाउन में दिखा ग्लैमरस अवतार
मौनी रॉय सिल्वर कलर के स्टाइलिश गाउन में नजर आईं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस, ब्रेसलेट और रिंग्स कैरी किए, जिसने उनके पूरे लुक को और ज्यादा रॉयल बना दिया। कम मेकअप और सटल ग्लैम लुक में मौनी बेहद खूबसूरत दिखीं। तस्वीरों में वह कभी कार में बैठकर तो कभी कान के वेन्यू पर मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक
मौनी रॉय का यह कान लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक्टर अर्जुन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने भी मौनी के इस ग्लैमरस अंदाज की तारीफ की है।

आने वाली फिल्मों में दिखेंगी मौनी
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। फैशन और फिल्मों दोनों मोर्चों पर मौनी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
यह खबर भी पढ़िये..
