Monday, November 2, 2026
Homeबिहारपटना दौरे पर शिवराज सिंह चौहान: खेत बचाओ अभियान से किसानों को...

पटना दौरे पर शिवराज सिंह चौहान: खेत बचाओ अभियान से किसानों को देंगे संदेश

Shivraj Singh Chouhan Patna Visit: किसानों से संवाद और CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली/पटना,KHABAR DIGITAL/ Khet Bachao Abhiyan Bihar News केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 जून को पटना प्रवास पर रहेंगे, जहां उनके विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह स्वच्छता कार्यक्रम से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास पर बैठक, ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में भागीदारी और शाम को नौबतपुर में “खेत बचाओ अभियान” के ज़रिए वे केंद्र की कृषि नीतियों को सीधे बिहार के किसानों तक पहुँचाएंगे।

17 जून को सुबह पटना में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे, जहां कृषि, ग्रामीण विकास और केंद्र‑राज्य समन्वय पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद वे न्यू विधायक फ्लैट्स परिसर में वृक्षारोपण करेंगे और दरोगा राय पथ से अटल पथ गोलंबर तक ‘प्रगति पथ यात्रा’ में शामिल होंगे।

शिवराज सिंह दोपहर में विद्यानपति भवन में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा करने के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने, संतुलित उर्वरक उपयोग और आधुनिक खेती जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार की प्राथमिकताएं रखेंगे।

दोपहर बाद भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में शिवराज सिंह चौहान प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे, इसके बाद वे पटना के नौबतपुर गाँव में “खेत बचाओ अभियान” में शामिल होकर रासायनिक खाद के अंधाधुंध प्रयोग को रोकने, मृदा परीक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम‑किसान जैसी योजनाओं के लाभ सहित किसान हितैषी विषयों पर किसानों से संवाद करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट