Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशVidhan Sabha MP: 20 जुलाई से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

Vidhan Sabha MP: 20 जुलाई से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

मध्यप्रदेश विधानसभा का एकादश सत्र घोषित, 20 से 24 जुलाई तक होगी बैठक

भोपाल/खबर डिजिटल/ MP Vidhansabha Monsoon Session 2026: मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एकादश सत्र (मानसून सत्र) सोमवार, दिनांक 20 जुलाई, 2026 से आरंभ होकर शुक्रवार,24 जुलाई, 2026 तक चलेगा । माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना आज विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है ।

इस 5 दिवसीय सत्र में महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे। इस हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून, 2026 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई,2026 तक प्राप्त की जावेंगी। 

जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 - क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 14 जुलाई ,2026 से कार्यालय में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 तक प्राप्त की जावेंगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह एकादश सत्र होगा।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट