Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौर557 करोड़ की लागत से बन रहे IT पार्क का मुख्यमंत्री ने...

557 करोड़ की लागत से बन रहे IT पार्क का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, बोले- एडवांस सर्विस सेंटर बनाएंगे

557 करोड़ की लागत से इंदौरा में बन रहा IT पार्क - 3, सीएम निरीक्षण करने पहुंचे, दिया निर्देश...

भोपाल/इंदौर। मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ IT पार्क-3 का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी आईटी और सेवा क्षेत्र का केंद्र बनाने का है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपालिटन रीजन (UIMR) इस परिवर्तन का ग्रोथ इंजन बनेगा। आईटी पार्क-3, आईटी पार्क-4 आईटी पार्क उज्जैन, इंदौर-पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर और निजी क्षेत्र की परियोजनाएं मिलकर एक ऐसा आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करेंगी, जो मध्यप्रदेश को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Mohan Yadav inspected Indore
Mohan Yadav inspected Indore

557 करोड़ की लागत से बन रहे IT पार्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर को हम मध्यप्रदेश के आईटी और सेवा क्षेत्र की विकास राजधानी के रूप में विकसित कर रहे हैं । आने वाले वर्षों में यहां विकसित होने वाला आईटी पार्कों का समग्र इकोसिस्टम प्रदेश को नई आर्थिक गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित किये जा रहे आईटी पार्क प्रदेश को आईटी, ग्लोबल केपीबिलिटी सेंटर (GCC) और सेवा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश में एक सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा रहा है।

मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि निर्माणाधीन आईटी पार्क 557 करोड़ रुपए की लागत से ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। विश्वस्तरीय यह 22 मंजिला भवन 11.25 लाख वर्गफीट के कुल निर्मित क्षेत्रफल के साथ मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क बनने जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट