CM Mohan Yadav Indore Visit भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 जून को इंदौर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक किला मैदान पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा Rani Lakshmibai Statue Indore पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वाधीनता संग्राम की अमर महानायिका को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
लिंबोदी में किया श्रमदान
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का अद्वितीय साहस, अमर शौर्य और अदम्य राष्ट्रप्रेम संपूर्ण देश के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लिंबोदी में तालाब में श्रमदान भी किया। इसके अलावा उन्होंने प्राचीन श्री वीरगढ़ी हनुमान मंदिर में प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया और गौ शाला में गौ-माता को चारा भी खिलाया।

झांसी की रानी का बलिदान देश सेवा की प्रेरणा देता है
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अल्पायु में मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह सर्वोच्च बलिदान हर पीढ़ी को देश सेवा और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के गौरवशाली इतिहास को सहेजने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
महान वीरों की स्मृतियों का साक्षी है किला
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर का यह ऐतिहासिक किला मैदान क्षेत्र भी हमारी ऐतिहासिक धरोहरों और महान वीरों की स्मृतियों का साक्षी है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता! सोना ₹1.53 लाख के करीब, जानें आपके शहर में भाव
