Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशघटिया निर्माण पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का...

घटिया निर्माण पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का दिया निर्देश

ठेकेदार पी.एस. कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई जा रही 75 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी का छज्जा अभी से ही जर्जर

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के विकासखंड बजाग के ग्राम बिलाईखार में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिलाईखार में निर्माणाधीन नल-जल योजना के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी में घटिया निर्माण कार्य पाए जाने पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

खबर डिजिटल को मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से खबरें आ रही थीं कि ठेकेदार पी.एस. कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई जा रही 75 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी का छज्जा अभी से ही जर्जर और क्षतिग्रस्त हो कर लटक चुका है। मामले को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए थे।

Must Read: आज खंडवा, इंदौर और उज्जैन जाएंगे मुख्यमंत्री, देखें पूरा कार्यक्रम

​प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि ठेकेदार द्वारा किया गया निर्माण कार्य बेहद घटिया और गुणवत्ताहीन था। जिला प्रशासन ने सरकारी पैसे का दुरुपयोग और जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जबलपुर के अधीक्षण यंत्री को पत्र भेजा गया है। पत्र के माध्यम से संविदाकार पी.एस. कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने और उसे ब्लैकलिस्ट में डालने का प्रस्ताव भेजा गया है।

Must Read: इलाज की चिंता खत्म! इन 5 सरकारी योजनाओं से मिल रहा लाखों रुपये तक का मुफ्त इलाज

​जिला प्रशासन ने कहा है कि जनता के हितों और उनकी सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘जल जीवन मिशन’ में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

​कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में जितने भी विकास और निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनमें उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिलाईखार की घटना के बाद अब अन्य निर्माण कार्यों पर भी प्रशासन की नजर है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Must Read: सिर्फ ₹10,000 में करें MP से अमरनाथ यात्रा! जानें कम बजट में बाबा बर्फानी तक पहुंचने का तरीका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट