Tuesday, November 3, 2026
Homeव्यापारआवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन...

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

  • गोदरेज इस की नई तकनीक के जरिये चेहरे की पहचान से होगी घरों की सुरक्षा
  • घरों और आवासीय परिसरों में चेहरे की पहचान पर आधारित सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार, जिससे सुरक्षा का अनुभव होगा अधिक सहज, सुविधाजनक और आधुनिक

नई दिल्ली: भारत में होम लॉकर श्रेणी की अग्रणी कंपनी गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस ने आज NX Pro Ncryptv होम लॉकर और SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन विद फेस रिकॉग्निशन लॉबी यूनिट पेश किया। इन उत्पादों के जरिए कंपनी ने घरों की सुरक्षा और आवासीय परिसरों में प्रवेश, दोनों के लिए चेहरे की पहचान (फेस रिकॉग्निशन) तकनीक की शुरुआत की है।

आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं की सुविधा, व्यक्तिगत जरूरतों और सहज अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये उत्पाद उन्नत पहचान तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इनका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाना, उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर करना और आवासीय परिसरों में अधिक स्मार्ट एवं एक-दूसरे से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

यह लॉन्च गोदरेज के उस विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत सुरक्षा को अधिक सुलभ, सहज, सुविधाजनक और बेहतर अनुभव से जोड़ना है। आज की ये आधुनिक तकनीकें ऐसे दौर में आवासीय सुरक्षा की तस्वीर बदल सकती हैं, जहां लोग कम दखल देने वाली लेकिन अधिक प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था चाहते हैं। चाबी और पासवर्ड के बजाय चेहरे की पहचान से प्रवेश की सुविधा देकर गोदरेज सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक आसान बना रहा है।

मार्केट लीडर के रूप में गोदरेज नवाचार के जरिए ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रहा है। कंपनी का मानना है कि मजबूत सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए, तेज, व्यक्तिगत और बिना किसी झंझट के काम करने वाली फेस रिकॉग्निशन तकनीक में आवासीय सुरक्षा को पूरी तरह बदलने की क्षमता है।

NX Pro Ncrypt होम लॉकर, जिसे आधुनिक घरों के लिए डिजाइन किया गया है, एक ही समाधान में फेशियल रिकॉग्निशन, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट और डिजिटल पिन एक्सेस को जोड़ता है। यह लॉकर 128-बिट एईएस (AES) एन्क्रिप्शन से सुरक्षित फेशियल टेम्पलेट्स और इन्फ्रारेड-सक्षम पहचान तकनीक पर काम करता है, जो सुरक्षा से समझौता किए बिना बेहतरीन सुविधा देता है। इसमें 19 फेस प्रोफाइल, 49 यूजर फिंगरप्रिंट और 19 यूजर कोड स्टोर किए जा सकते हैं, जो इसे अपने कीमती सामान की आसान व सुरक्षित सुरक्षा चाहने वाले परिवारों के लिए एकदम सही बनाता है।

इसके साथ ही, SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन को आवासीय सोसायटियों में निर्बाध और कनेक्टेड प्रवेश अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह फेस रिकॉग्निशन आधारित एंट्री के अलावा मोबाइल ऐप, क्यूआर कोड, आईसी कार्ड और पासवर्ड जैसे कई अन्य ऑथेंटिकेशन विकल्पों को भी सपोर्ट करता है। बड़े स्तर पर उपयोग के लिए बना यह सिस्टम 10,000 फेस प्रोफाइल स्टोर कर सकता है, एक ही नेटवर्क पर 98 इमारतों में काम कर सकता है और 32 आईपी कैमरों के साथ जुड़ सकता है। यह बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के लिए कुशल एक्सेस मैनेजमेंट और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करता है।

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस के बिजनेस हैड पुष्कर गोखले ने कहा, “श्रेणी में अग्रणी कंपनी होने के नाते हम ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और बदलती जरूरतों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सहज बनाने के नए अवसर तलाशते रहते हैं। आज के उपभोक्ता ऐसे समाधान चाहते हैं, जो न केवल सुरक्षित हों, बल्कि सुविधाजनक, सहज और तकनीक से लैस भी हों। हमारा मानना है कि चेहरे की पहचान तकनीक सुरक्षा व्यवस्था के साथ लोगों के जुड़ने के तरीके को बदल सकती है। इससे सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया आसान हो जाती है।

NX Pro Ncrypt और SEETHRU Third-i के जरिए हम इस तकनीक का विस्तार व्यक्तिगत घरों के साथ-साथ बड़े आवासीय परिसरों तक कर रहे हैं। यह आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नवाचार और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुरक्षा अनुभव उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”

यह लॉन्च उपभोक्ता उत्पादों और आवासीय बुनियादी ढांचे, दोनों क्षेत्रों में गोदरेज की मौजूदगी को और मजबूत करता है। साथ ही, यह तकनीक आधारित नवाचार पर कंपनी के निरंतर जोर को भी दर्शाता है। स्मार्ट पहचान तकनीक और रोजमर्रा की सुविधा को एक साथ जोड़कर कंपनी सुरक्षा को केवल एक जरूरत तक सीमित न रखते हुए उसे अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और ग्राहक-केंद्रित अनुभव में बदलने की दिशा में काम कर रही है।

NX Pro Ncrypt होम लॉकर की शुरुआती कीमत 47,499 रुपये है। यह देशभर में गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के अधिकृत रिटेल आउटलेट, डीलर पार्टनर और डिजिटल माध्यमों से उपलब्ध है। वहीं, SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन देशभर में आवासीय परियोजनाओं को सेवाएं देने वाले अधिकृत चैनल पार्टनर्स और प्रोजेक्ट सेल्स टीमों के माध्यम से उपलब्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट