Thursday, November 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़Congress : कांग्रेस में हो गया बड़ा फेरबदल, नए अध्यक्ष की हुई...

Congress : कांग्रेस में हो गया बड़ा फेरबदल, नए अध्यक्ष की हुई घोषणा, आदेश जारी

Congress : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। कांग्रेस आलाकमान ने दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर शकील मोहम्मद रिज़वी की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। इस फेरबदल का आधिकारिक आदेश नई दिल्ली से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षरों के साथ जारी किया गया है। आदेश जारी होने के साथ ही शकील मोहम्मद रिज़वी ने जिला संगठन की कमान अपने हाथों में ले ली है।

पकड़ मजबूत करने की कवायद

कांग्रेस इन दिनों देशव्यापी स्तर पर संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसी नीति के तहत दंतेवाड़ा जैसे आदिवासी बहुल जिले में नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दंतेवाड़ा जिला केवल क्षेत्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की सत्ता और विपक्ष के राजनैतिक समीकरणों को प्रभावित करने की ताकत रखता है। बस्तर की जमीनी हकीकत को देखते हुए आलाकमान ने यहां नेतृत्व परिवर्तन कर एक बड़ा दांव खेला है।

दंतेवाड़ा में मना जश्न

दिल्ली से जैसे ही शकील मोहम्मद रिज़वी के नाम का घोषणा हुई, वैसे ही दंतेवाड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों में जश्न का माहौल देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर नए नेतृत्व का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नए कप्तान के आने से दंतेवाड़ा कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट