Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Police SI Recruitment 2025: चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल...

MP Police SI Recruitment 2025: चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल 27 जुलाई को, 4 शहरों में होगी प्रक्रिया

डेस्क। मध्यप्रदेश पुलिस में सूबेदार और उप निरीक्षक (SI) भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन और मेडिकल परीक्षण 27 जुलाई 2026 को प्रदेश के चार नोडल केंद्रों पर किए जाएंगे।

27 जुलाई को 4 नोडल केंद्रों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया

पुलिस मुख्यालय के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 27 जुलाई 2026 को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में बनाए गए नोडल केंद्रों पर उपस्थित होना होगा। यहां दस्तावेजों की जांच, चरित्र सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ESB वेबसाइट पर उपलब्ध हैं सभी जरूरी निर्देश

भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देश, जरूरी सूचना और विस्तृत कार्यक्रम मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी वहां जाकर अपनी नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

जानिए किस शहर में कहां पहुंचना होगा

चार नोडल केंद्र इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं—

  • भोपाल: कार्यालय पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल
  • इंदौर: कार्यालय पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस इंदौर
  • ग्वालियर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ग्वालियर
  • जबलपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जबलपुर

436 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 500 पदों पर हुई थी भर्ती

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने 7 जुलाई 2026 को सूबेदार और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया था। भर्ती के लिए कुल 500 पद निर्धारित थे, लेकिन 436 पदों पर ही चयन हो सका। शेष पदों पर महिला और अन्य आरक्षित वर्गों में पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण चयन नहीं हो पाया।

लिखित परीक्षा के बाद 5,113 अभ्यर्थी अगले चरण में पहुंचे थे। इनमें से रिक्त पदों के तीन गुना यानी 1,692 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। अंतिम चयन लिखित परीक्षा, पीईटी और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया गया।

पुलिस मुख्यालय ने चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे तय तारीख, समय और स्थान पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट