Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी पुलिस का एक्शन प्लान तैयार: अपराधियों की खैर नहीं, एसपी ने...

कटनी पुलिस का एक्शन प्लान तैयार: अपराधियों की खैर नहीं, एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी- जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जनवरी 2026 से अब तक दर्ज अपराधों की तीन वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों के आधार पर समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण की रणनीति तय की गई।बैठक में एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लापता नाबालिग बच्चों की तलाश सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और उन्हें शीघ्र सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जाए। महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए आरोपियों पर त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने, स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर इनामी राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।एसपी ने कहा कि थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ाई जाए, सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत किया जाए और असामाजिक तत्वों व जमानत पर छूटे अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य ऐप और आईसीजेएस जैसी डिजिटल प्रणालियों का प्रभावी उपयोग करने पर भी जोर दिया गया।बैठक में मर्ग प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, एमएलसी एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विलंब होने पर वरिष्ठ स्तर से समन्वय स्थापित करने तथा अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी अजाक शिवा पाठक, रक्षित निरीक्षक सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता जिला कटनी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट