Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशतेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नागपुर ले...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नागपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र के गोरखपुर कला के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल को 1033 एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर रेफर किया गया। लेकिन नागपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों एवं कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट