Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMPPSC Assistant Professor Exam Postponed: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 4...

MPPSC Assistant Professor Exam Postponed: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 4 अक्टूबर को होगी परीक्षा

भोपाल। मध्यप्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण को स्थगित कर दिया है। आयोग ने पांच विषयों की परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।

UPSC परीक्षा से टकराव के कारण लिया फैसला

MPPSC के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई के अनुसार, तीसरे चरण की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तारीख संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा से टकरा रही थी। इससे कई अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पा रहे थे।

कैंडिडेट्स की मांग पर बदला गया शेड्यूल

परीक्षा की तारीख बदलने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आयोग को आवेदन भेजे थे। उम्मीदवारों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए MPPSC ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करने का निर्णय लिया। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

आयोग ने नया परीक्षा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। साथ ही संबंधित विषयों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी दोबारा शुरू की जाएगी। नए अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट