डेस्क। भोपाल के कई इलाकों में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने लाइन मेंटेनेंस, पेड़ों की कटाई, पोल लगाने, सुरक्षा कार्य, अतिरिक्त डीटीआर डीपी स्ट्रक्चर लगाने और मेट्रो निर्माण कार्य के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 6 घंटे तक बिजली बंद रखने का शेड्यूल जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें।
शास्त्री नगर और आसपास सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद
शास्त्री नगर मूर्ति, सरस्वती नगर, कालियासोत कॉलोनी, एलआईजी-एमआईजी जूनियर ब्लॉक, जवाहर चौक, झूलेलाल मंदिर, पिपलेश्वर मंदिर, गोमंतिका परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लाइन मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इन इलाकों में अलग-अलग समय पर रहेगा पावर कट
- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक – रजत गोल्डन नेस्ट, सागर गोल्डन पाम, एबी स्मार्ट सिटी, जेम्स पब्लिक स्कूल और ग्लोबल पार्क सिटी में लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई का काम होगा।
- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक – रुद्राक्ष, शिवा स्प्रिंग, शिवा रॉयल पार्क कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में पोल खड़ा करने और कंडक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा।
- सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक – प्रेम मोटर्स, आईपीएस स्कूल, शीतल हाइट्स, साईं पार्क नगर, निर्मल एस्टेट, एक्सेल एस्टेट, फॉर्च्यून सौम्या हेरिटेज, मधुवन विहार, 11 मील और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त डीटीआर डीपी स्ट्रक्चर लगाए जाएंगे।
इन क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक रहेगी बिजली गुल
रतनपुर रोड, नरेला हनुमंत क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 33 केवी लाइन पर सुरक्षा कार्य किया जाएगा।
वहीं फिरदोस नगर, शीतला नगर, निशातपुरा, श्रीनगर, शारदा नगर, नारियल खेड़ा, गौतम नगर और पीजीबीटी रोड क्षेत्र में भी सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मेट्रो निर्माण कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
टीला जमालपुरा और बैरसिया रोड क्षेत्र भी प्रभावित
हनुमान मंदिर टीला, गंगौर की बावड़ी, ओल्ड नाका, क्वाजी कैंप, बैरसिया रोड, बाफना कॉलोनी, कांग्रेस नगर, टीला जमालपुरा, पीएंडटी कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, पुतलीघर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इनमें से कुछ इलाकों में मेट्रो निर्माण कार्य के कारण शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।
ये खबर भी पढ़ें..
