Monday, November 2, 2026
HomeखेलकूदAjinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

डेस्क। अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। भारत के अनुभवी बल्लेबाज ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस फैसले की जानकारी दी। रहाणे ने कहा कि उनके लिए अब आगे बढ़ने का यही सही समय है।

वीडियो में भावुक संदेश दिया

रहाणे ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि जिंदगी में हर चीज की एक शुरुआत होती है और एक अंत भी। समय आने पर उस पल का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी की तरह उन्होंने जीवन में भी सही समय की अहमियत को समझा है और उन्हें लगता है कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट से विदा लेने का यही सही वक्त है।

क्रिकेट से नहीं टूटेगा रिश्ता

रहाणे ने साफ किया कि संन्यास के बाद भी उनका क्रिकेट से जुड़ाव बना रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर के रूप में उनका अध्याय भले समाप्त हो रहा हो, लेकिन खेल के साथ उनकी यात्रा जारी रहेगी।

https://www.instagram.com/reel/DbZ1f0-tcFB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का करेंगे मार्गदर्शन

रहाणे ने कहा कि अब उनका लक्ष्य युवा खिलाड़ियों की मदद करना, अपने अनुभव साझा करना और क्रिकेट से सीखे मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिस खेल ने उन्हें सब कुछ दिया, अब उसे कुछ लौटाने का समय है।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट