डेस्क। भोपाल के कई इलाकों में शनिवार, 1 अगस्त 2026 को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस, मेट्रो निर्माण, पोल इरेक्शन और लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते 44 से अधिक क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। अधिकांश इलाकों में सुबह 10 बजे से काम शुरू होगा, जबकि अलग-अलग क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे या शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद
इन इलाकों में करीब 4 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी—
- जोगीपुरा, अहीर मोहल्ला, महावीरपुरा, माता मोहल्ला, कोलीपुरा, बदायपुरा, वाल्मीकि मोहल्ला, शर्मदान रोड, पात्रा धोबी घाट, रस्सीपुरा, राधा किशन मंदिर और गोरियां मस्जिद क्षेत्र
कारण: मेट्रो निर्माण कार्य। - पर्णकुटी परिसर, होटल गोल्डन लेक, पीपलनेर, स्कूल सेक्टर, सागर पब्लिक स्कूल, हाईटेक सिटी और प्रकाश स्कूल क्षेत्र
कारण: लाइन अनुरक्षण। - आजाद नगर, गुल फैक्ट्री, धर्मकांटा, स्लॉटर हाउस, सेंटर प्वाइंट, अमीन मार्केट, रविदास कॉलोनी और चमारपुरा
कारण: मेट्रो निर्माण। - गल्ला मंडी, हम्माल कॉलोनी, जोगीपुरा, कल्याण दाल मिल, नीम रोड और पेमडीपुरा
कारण: मेट्रो निर्माण। - अमरनाथ, बद्रीनाथ, ऋषिकेश, जगन्नाथ और आसपास के क्षेत्र
कारण: मेट्रो निर्माण।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद
इन इलाकों में करीब 6 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी—
- शुभ बिजनेस जोन क्षेत्र
कारण: पोल इरेक्शन कार्य। - गैस राहत क्षेत्र और मौलाना आजाद अस्पताल की मुख्य सड़क
कारण: लाइन अनुरक्षण। - पलासी गांव, एलेक्सर ग्रीन, नाइस स्पैच कॉलोनी, राजनगर पलासी और प्रिंस पैराडाइज सहित आसपास के क्षेत्र
कारण: NHAI लाइन शिफ्टिंग।
बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें, क्योंकि मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें..
