Friday, November 6, 2026
Homeमध्यप्रदेशदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन… जीतू पटवारी की मौजूदगी में निकलेगा...

दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन… जीतू पटवारी की मौजूदगी में निकलेगा आभार विजय जुलूस

मां पीतांबरा के दर्शन कर होगी शुरुआत

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस बुधवार को शहर में भव्य विजय एवं आभार यात्रा निकालने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इस आयोजन का नेतृत्व करेंगे, जबकि नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह भी उनके साथ जनता का अभिनंदन स्वीकार करेंगे। पार्टी इस आयोजन को मतदाताओं के विश्वास और समर्थन के प्रति धन्यवाद व्यक्त करने का अवसर बता रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सुबह से ही जुलूस मार्ग पर तैयारियां तेज हो गई हैं और शहर को पार्टी के झंडों, बैनरों व स्वागत द्वारों से सजाया गया है।

मां पीतांबरा के दर्शन के बाद यात्रा की होगी शुरुआत
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विजय जुलूस बुधवार शाम 4 बजे पीतांबरा पीठ के सामने से शुरू होगा। इससे पहले पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी मां पीतांबरा के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे विधायक घनश्याम सिंह के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलने वाली यात्रा में शामिल होंगे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

जनादेश को विकास का संदेश बता रही कांग्रेस
कांग्रेस का कहना है कि दतिया की जनता ने बदलाव और विकास के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। पार्टी नेतृत्व का दावा है कि उपचुनाव में मिले इस समर्थन के अनुरूप क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। विजय यात्रा के दौरान नेता जनता का आभार व्यक्त करने के साथ आगे की विकास योजनाओं पर भी संवाद करेंगे।

Datia BJP Action: दतिया उपचुनाव हार के बाद बड़ा एक्शन, बीजेपी ने भंग की पूरी कार्यकारिणी

हजारों कार्यकर्ता होंगे शमिल
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है। आसपास के क्षेत्रों से भी समर्थकों के दतिया पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्टी ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर प्रशासन की होगी नजर
विजय जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक डायवर्जन और निगरानी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

गौरव रणदीवे, अंबाराम कराड़ा ने दतिया की हार पर शुरु किया मंथन… गोपनीय बैठकों के जरिए लिया जा रहा फीडबैक

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट