Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालBRICS Summit Bhopal: आज से 3 दिन भोपाल के इन इलाकों से...

BRICS Summit Bhopal: आज से 3 दिन भोपाल के इन इलाकों से ना निकलें, यहां ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से ब्रिक्स सम्मेलन शुरू हो रहा है। 5 से 8 अगस्त तक कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 12 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। VIP मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रूट की जानकारी रखने की सलाह दी गई है।

12 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

सम्मेलन में संस्कृति मंत्रियों, हेड ऑफ डेलीगेशन, सांस्कृतिक दलों और अन्य प्रतिनिधियों सहित 12 देशों के मेहमान हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान उनकी आवाजाही के लिए विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की गई है।

सुबह 9 से 11 बजे तक कई रास्तों पर रहेगा असर

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच मिंटो हॉल और आसपास के क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान कुछ समय के लिए सामान्य यातायात प्रभावित हो सकता है।

इन रास्तों से गुजरेंगे डेलीगेट्स

  • होटल ताज से: भदभदा चौराहा → भारत माता चौराहा → पॉलिटेक्निक → मछलीघर → मिंटो हॉल।
  • कोर्टयार्ड मैरियट और गोल्डन ट्यूलिप से: एमपी नगर चौराहा → जेल रोड → कंट्रोल रूम तिराहा।
  • रेडिसन होटल से: रोहित नगर → चुनाभट्टी → मैनिट → माता मंदिर → पॉलिटेक्निक।
  • जहांनुमा होटल से: पॉलिटेक्निक → मछलीघर तथा सदर मंजिल → रॉयल मार्केट → रेतघाट → किलोल पार्क → मिंटो हॉल।

मिंटो हॉल में सिर्फ पासधारी वाहनों को मिलेगी एंट्री

मिंटो हॉल परिसर में केवल संस्कृति मंत्रालय के पासधारी वाहनों को प्रवेश और पार्किंग की अनुमति होगी। अन्य सभी वाहनों की पार्किंग एमवीएम मैदान में कराई जाएगी। शाम करीब 4:30 बजे डेलीगेट्स मिंटो हॉल से स्मार्ट रोड होते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय जाएंगे। इस दौरान भी संबंधित मार्गों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट