Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशसरकारी स्कूल की खुली पोल, चौथी-छठी के बच्चे नहीं पढ़ सके हिंदी...

सरकारी स्कूल की खुली पोल, चौथी-छठी के बच्चे नहीं पढ़ सके हिंदी की किताब

रीवा/अरविन्द तिवारी/ रीवा में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई उस समय सामने आ गई, जब संभाग आयुक्त शैलेन्द्र सिंह ने ग्राम सिलपरा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। चौथी और छठी कक्षा के कई छात्र सामान्य हिंदी की किताब तक नहीं पढ़ पाए। बच्चों के कमजोर शैक्षणिक स्तर पर नाराज कमिश्नर ने प्रभारी प्राचार्य और हिंदी पढ़ाने वाले तीन शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

संभाग आयुक्त शैलेन्द्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से पाठ्यपुस्तक पढ़वाई, लेकिन कई छात्र सामान्य हिंदी का पाठ भी नहीं पढ़ सके। शिक्षा की इस बदहाल स्थिति पर उन्होंने प्रभारी प्राचार्य और तीन हिंदी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

साथ ही चारों की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश भी दिए गए। कमिश्नर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अगले निरीक्षण तक पढ़ाई के स्तर में सुधार नहीं मिला तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट