Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशAIMIM के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने पर उठ रहे सवाल… 38...

AIMIM के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने पर उठ रहे सवाल… 38 से 97 और अब 200 सीटों की तैयारी?

आखिर रणनीति क्या है?

लखनऊ/खबर डिजिटल/ उत्तर प्रदेश की सियासत में AIMIM ने पहली बार 2017 के विधानसभा चुनाव में बड़े स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की। पार्टी ने 38 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे। उसे करीब 2.04 लाख वोट मिले और उसका वोट शेयर लगभग 0.24 प्रतिशत रहा। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने धार्मिक और भावनात्मक मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। भाषणों में धार्मिक संदर्भों से लेकर जोशीले नारों तक का इस्तेमाल हुआ और चुनावी माहौल में भावनात्मक मुद्दों को प्रमुखता मिली। लेकिन जब नतीजे सामने आए तो तस्वीर बिल्कुल अलग थी।

पार्टी के सभी प्रत्याशी चुनाव हारे
2017 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के सभी 38 उम्मीदवार चुनाव हार गए और किसी भी प्रत्याशी की जमानत तक नहीं बच सकी। हालांकि, चुनावी मैदान में AIMIM की मौजूदगी का एक राजनीतिक प्रभाव जरूर दिखाई दिया। विपक्षी वोटों में संभावित बिखराव ने भाजपा को फायदा पहुंचाया और भाजपा सरकार बनाने में सफल रही।

2022 के चुनाव की तस्वीर
इसके बाद 2022 का विधानसभा चुनाव आया। इस बार पार्टी के पास संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे पांच साल का वक्त था। बूथ स्तर पर नेटवर्क तैयार किया जा सकता था, स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सकता था और ऐसे अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती थी, जो लंबे समय तक संगठन को खड़ा करने में भूमिका निभाते। लेकिन पार्टी की रणनीति को लेकर सवाल यहीं से उठने लगे। पार्टी से जुड़े कई अनुभवी और राजनीतिक समझ रखने वाले चेहरों को अपेक्षित महत्व नहीं मिलने की चर्चाएं सामने आईं। ऐसे में फिर औवेशी की मंशा पर सवाल उठने लगे।

UP Election 2027: BJP या सपा किसका पलड़ा भारी? 2022 में सिर्फ 782 वोटों से जीती थी BJP, जानें पूरा समीकरण

AIMIM ने इतने 2022 में इतने प्रत्याशी उतारे
2022 में AIMIM ने अपनी चुनावी पहुंच और बढ़ाते हुए 97 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे। लेकिन परिणाम एक बार फिर पार्टी के पक्ष में नहीं रहा। कोई भी उम्मीदवार विधानसभा तक नहीं पहुंच सका और पार्टी का वोट शेयर करीब 0.43 प्रतिशत के आसपास रहा। वहीं भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही। अब नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर है।

2027 में AIMIM की रणनीति
राजनीतिक चर्चाओं और सामने आ रही खबरों के मुताबिक AIMIM उत्तर प्रदेश में करीब 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। यहीं से एक बड़ा सवाल खड़ा होता है। 2017 में 38 सीटें, 2022 में 97 सीटें और अब 2027 में करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, आखिर इस विस्तार के पीछे पार्टी का राजनीतिक गणित क्या है? जब पिछले दो विधानसभा चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई, तब इतनी बड़ी संख्या में सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किस रणनीति और जमीनी आधार पर किया जा रहा है?

UP Election 2027: योगी या अखिलेश? कौन बनेगा अगला CM, यूपी की जनता ने बता दिया अपना मूड

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट