Monday, November 2, 2026
Homeभारतराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन... संघ-भाजपा में फैली शोक...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन… संघ-भाजपा में फैली शोक की लहर

दिल्ली/खबर डिजिटल/ राष्ट्रीय स्वयं स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, पूर्व भाजपा संगठन मंत्री और राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल का निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। पिछले पांच दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से संघ परिवार, भाजपा कार्यकर्ताओं और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जगदीश मित्तल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि जगदीश मित्तल का निधन अत्यंत पीड़ादायक और हृदय को व्यथित करने वाला है। उन्होंने मित्तल को राष्ट्र के प्रति समर्पित और निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाला कर्मयोगी बताया।

राष्ट्रसेवा को बताया जीवन का उद्देश्य
शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में जगदीश मित्तल ने राष्ट्रसेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। उनके सरल, सहज और आत्मीय स्वभाव के चलते उनके संपर्क में रहने वाले लोग उन्हें स्नेह और सम्मान से ‘बाबूजी’ कहकर पुकारते थे।

राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का किया काम
शिवराज ने कहा कि स्वयं कवि नहीं होने के बावजूद जगदीश मित्तल ने कवियों और साहित्यकारों को लगातार प्रोत्साहित किया। उन्होंने अनेक रचनाकारों को एक मंच पर जोड़ने तथा राष्ट्रीय कवि संगम के माध्यम से साहित्य में राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

‘बाबूजी’ का निधन अपूर्णीय क्षति
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘बाबूजी’ का निधन एक समर्पित, कर्मठ और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का अंत है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि जगदीश मित्तल ने जिन संकल्पों और विचारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उन्हें आगे बढ़ाने की शक्ति सभी को मिले। उन्होंने इसे ही मित्तल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

संघ और भाजपा संगठन में निभाई अहम भूमिका
जगदीश मित्तल ने लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्हें भाजपा संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मा निभाया था, जिनके कार्यकाल को आज तक याद किया जाता है।

MP News: मोहन सरकार ने बदली शिवराज सरकार की व्यवस्था… किसानों को पड़ेगा फर्क

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट