Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशसागर के रण में करणी सेना-आजाद समाज पार्टी... दामोदर यादव ने दी...

सागर के रण में करणी सेना-आजाद समाज पार्टी… दामोदर यादव ने दी गाढ़ देने की धमकी

सागर/खबर डिजिटल/ आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव और करणी सेना से जुड़े नेताओं के बीच बयानबाजी का विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। करणी सेना को लेकर दामोदर यादव की कथित विवादित टिप्पणी के बाद संगठन से जुड़े ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्हें 3 सितंबर को सागर आने की चुनौती दी थी।

ओकेंद्र राणा ने दी थी चुनौती
ओकेंद्र राणा ने दामोदर यादव से आमने-सामने मुलाकात की बात कहते हुए प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की। इसके बाद दामोदर यादव ने भी वीडियो संदेश जारी कर जवाब दिया। यादव ने कहा कि वह 3 सितंबर को सागर पहुंचेंगे और उन्हें चुनौती देने वाला व्यक्ति भी वहां सामने आए।

कांग्रेस ने छात्रों की गूंज के लिए बढ़ाया छात्रों का आंकड़ा… अब 1 लाख युवाओं को लाने का टारगेट

दामोदर यादव ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया
वीडियो में दामोदर यादव ने करणी सेना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और चुनौती स्वीकार करने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने अपने विरोधियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक और उग्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें ढाई हजार फीट गहरे गड्ढे में गाड़ने जैसी टिप्पणी भी की।

दोनों पक्षों में गरमाया मुद्दा
दोनों पक्षों की ओर से सामने आए इन बयानों के बाद मामला और गरमा गया है। राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ यह विवाद अब सामाजिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की नजर बनी हुई है और संभावित टकराव को देखते हुए स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

MP Police News: 157 ASI को प्रमोशन का तोहफा.. बने सब इंस्पेक्टर

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट