Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष भूले देश के पहले प्रधानमंत्री का नाम... उनकी...

इंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष भूले देश के पहले प्रधानमंत्री का नाम… उनकी नजर में वल्लभभाई पटेल पहले पीएम

कभी प्रधानमंत्री बने ही नहीं वल्लभभाई पटेल

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इंदौर में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कांग्रेस की आलोचना के दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री बता दिया। जबकि ऐतिहासिक तथ्य यह है कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। बीजेपी नेता के इस बयान के बाद कांग्रेस ने उन पर तंज कसते हुए पलटवार किया है।

सुमित भूले प्रधानमंत्री
दरअसल, इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को देश का प्रथम प्रधानमंत्री बताते हुए बयान दिया। उनका यह कथित बयान सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। कांग्रेस भी उनके ज्ञान को लेकर जमकर चुटकी ले रही है।

हर मोबाइल की स्क्रीन पर होंगे राहुल गांधी, Gen Z को साधने में जुटी MP कांग्रेस

कांग्रेस ने बीजेपी नेता पर कसा तंज
सुमित मिश्रा के बयान को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के एआईसीसी मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने कहा कि बीजेपी नेताओं को बयान देने से पहले देश का सही राजनीतिक इतिहास पढ़ना चाहिए। नीलाभ शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने आगामी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेताओं को राजनीतिक इतिहास की जानकारी देने का काम करेगी। उन्होंने बीजेपी शहर अध्यक्ष के बयान को लेकर पार्टी पर कटाक्ष किया।

बयान के बाद इंदौर की सियासत गरमाई
बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के इस बयान के बाद इंदौर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने जहां बीजेपी नेता के बयान को लेकर हमला बोला है, वहीं इस मुद्दे ने दोनों दलों के बीच सियासी बहस को और बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में इस बयान को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच और जुबानी हमले देखने को मिल सकते हैं।

इंदौर के नाम एक और सफलता… देशभर में वायु गुणवत्ता में पाया दूसरा स्थान, ये रहे कारण!

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट