Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबड़वारा पुलिस की कार्रवाई: बाड़ी से 21 किलो गांजा के हरे पौधे...

बड़वारा पुलिस की कार्रवाई: बाड़ी से 21 किलो गांजा के हरे पौधे जब्त

कटनी खबर डिजिटल — अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने गांजे की खेती के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम देवरी हटाई के यादव मोहल्ला में कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर के पीछे स्थित बाड़ी से गांजे के 32 हरे पौधे बरामद किए। जब्त पौधों का कुल वजन करीब 21 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस ने 2 लाख 4 हजार रुपये बताई है।पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामकुमार यादव (53), निवासी ग्राम देवरी हटाई, अपने घर के पीछे की बाड़ी में गांजे के पौधे लगाए हुए है। सूचना की तस्दीक के लिए बड़वारा थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान बाड़ी में गांजे के हरे पौधे मिले।मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष पुलिस ने पौधों की जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक कुल 32 नग हरे गांजे के पौधे, वजन 21 किलोग्राम, जब्त किए गए। मामले में आरोपी रामकुमार यादव के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।मुखबिर तंत्र से मिली सूचना, पुलिस टीम ने की कार्रवाईअवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर बड़वारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कथित रूप से घर के पीछे बाड़ी में की जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।इनकी रही विशेष भूमिकाकार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक नितेश डोगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट