Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में 33 लाख दीये का बना विश्व रिकॉर्ड: प्रधानमंत्री मोदी के...

उज्जैन में 33 लाख दीये का बना विश्व रिकॉर्ड: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मनाया दीवाली का जश्न

उज्जैन/भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली। महाकाल की नगरी उज्जैन ने एक नया इतिहास रचते हुए एक साथ 33 लाख 27 हजार “आशीर्वाद का दीया” प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह भव्य आयोजन ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संपन्न हुआ।

World record set in Ujjain
World record set in Ujjain

शाम 7 बजे सायरन बजते ही जगमगाई महाकाल नगरी

उज्जैन में निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम ठीक 7 बजे जैसे ही सायरन बजा, वैसे ही शहर के घाटों और निर्धारित स्थलों पर एक साथ लाखों दीये प्रज्ज्वलित कर दिए गए। एक ही समय पर इतनी बड़ी संख्या में दीपों के जलने से पूरी महाकाल नगरी रोशनी से नहला उठी और पूरा शहर अलौकिक नजर आया। इस आयोजन ने पूरी दुनिया में सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का एक अनूठा संदेश दिया है।

World record set in Ujjain by lighting 33 lakh
World record set in Ujjain by lighting 33 lakh

पूरे प्रदेश में जलाए गए 3 करोड़ 55 लाख दीये

केवल उज्जैन ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। प्रदेशभर में कुल 3 करोड़ 55 लाख दीये जलाए गए, जिससे पूरा मध्य प्रदेश दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित इस महाअभियान में प्रदेश की जनता ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

World record set in Ujjain by lighting 33 lakh earthen lamps on Modi's birthday
World record set in Ujjain by lighting 33 lakh earthen lamps on Modi’s birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को मध्य प्रदेश में ‘सेवा और संकल्प’ के रूप में मनाया गया, जहां जनसहयोग से बने इस विश्व रिकॉर्ड ने प्रदेश का नाम वैश्विक पटल पर एक बार फिर रोशन कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट