सिवनी/राकेश यादव: बीते शनिवार देर रात नेशनल हाईवे-44 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। जिसमें एक ट्राला और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान ट्राला चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राला चालक केबिन में फंस गया था। हादसे के बाद चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में घायल चालक को लखनादौन अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई।
लखनादौन थाना प्रभारी ने फोन पर चालक की मौत की जानकारी दी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
NH-44 पर फिर बड़ा हादसा, ट्राला ट्रक में घुसा, चालक फंसा – Khabar Digital
