Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में परिवहन विभाग का सघन जांच अभियान, नियम टूटे तो तत्काल...

कटनी में परिवहन विभाग का सघन जांच अभियान, नियम टूटे तो तत्काल कार्रवाईदो स्कूल बसों की फिटनेस निरस्त, बिना परमिट चल रहीं दो यात्री बसें जब्त

खबर डिजिटल कटनी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने मंगलवार को जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। स्कूल बसों से लेकर यात्री बस, मालवाहक वाहन और एंबुलेंस तक की जांच की गई। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के अनुसार अभियान में 18 स्कूल बसों और 22 यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान दो यात्री बसें बिना वैध परमिट संचालित मिलीं। दोनों बसों को जब्त कर थाना कुठला में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, फिटनेस निरस्तस्कूल बसों की जांच के दौरान ग्लोबल पब्लिक स्कूल की बस MP-21-ZG-7043 और वेल वेदर स्कूल की बस MP-21-P-0445 में कैमरा नहीं पाया गया। इसके अलावा वीएलटीडी चालू नहीं होने सहित अन्य कमियां भी सामने आईं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने दोनों बसों की फिटनेस निरस्त कर दी।दोनों वाहनों को थाना कुठला में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। विभाग ने संबंधित स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने और पुनः फिटनेस कराने के बाद ही बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।ओवरलोड मालवाहक भी पकड़ायाजांच के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहा एक मालवाहक वाहन भी पकड़ में आया। ओवरलोड पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना बड़वारा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।बिना फिटनेस दौड़ रही एंबुलेंस जब्तअभियान में एक एंबुलेंस भी बिना वैध फिटनेस के संचालित मिली। परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को जब्त कर थाना कुठला में खड़ा कराया।परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों से परमिट, फिटनेस, बीमा, कर सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट