खबर डिजिटल कटनी- शहर में पटाखा कारोबार को लेकर जिला प्रशासन के फैसले पर अब व्यापारियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। तखला धपई में थोक पटाखा कारोबारियों को शिफ्ट किए जाने के बाद कथित तौर पर एक व्यापारी को मुक्ति धाम रोड स्थित पुराने स्थान पर ही गोदाम की अनुमति दिए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इसे लेकर अन्य थोक पटाखा व्यापारी प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगा रहे हैं।व्यापारियों का कहना है कि जब प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था का हवाला देते हुए हम सभी को शहर से लगभग तीन किलोमीटर दूर तखला धपई में शिफ्ट कर दिया, तो फिर मुक्ति धाम रोड पर पेट्रोल पंप के समीप एक अन्य थोक व्यापारी को कारोबार अथवा गोदाम संचालित करने की अनुमति किस आधार पर दी गई? यदि शहर में पटाखा कारोबार की अनुमति नहीं है, तो सभी व्यापारियों के लिए नियम एक समान क्यों नहीं हैं?एक को शहर में जगह, बाकी को धपई का रास्ता!व्यापारियों के मुताबिक शहर से दूर दुकानें संचालित होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ग्राहक यदि शहर के नजदीक ही पटाखे खरीद सकते हैं, तो वे तीन किलोमीटर दूर तखला धपई तक क्यों पहुंचेंगे? व्यापारियों का कहना है कि दुकानें शिफ्ट होने से उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ा है और बिक्री में भी परेशानी आ रही है।राहुल बड़गैया, नंदलाल चेलानी सहित अन्य पटाखा कारोबारियों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए हैं कि प्रशासन की नजर में सभी व्यापारियों के लिए नियम समान हैं या फिर किसी विशेष व्यापारी को अलग छूट दी जा रही है?प्रशासन से जवाब चाहते हैं व्यापारीअब बड़ा सवाल यह है कि मुक्ति धाम रोड पर संबंधित व्यापारी को गोदाम संचालन की अनुमति किन नियमों और सुरक्षा मानकों के आधार पर दी गई है? क्या अन्य व्यापारियों को भी समान शर्तों पर ऐसी अनुमति मिल सकती है? या फिर शहर से बाहर शिफ्टिंग का फैसला केवल कुछ कारोबारियों पर ही लागू होगा?फिलहाल व्यापारी प्रशासन से इस मामले में स्पष्ट जवाब और समान नीति अपनाने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन व्यापारियों की नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए स्थिति स्पष्ट करता है या यह विवाद आगे और गहराता है।
शहर से तीन किलोमीटर दूर दुकानें, पुराने ठिकाने पर एक व्यापारी को जगह! कटनी में पटाखा कारोबार पर विवाद
सम्बंधित ख़बरें
