P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारजीसीपीएल ने थंडरबोल्ट टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया नया 'हिट' मच्छरनाशक एयरोसोल,...

जीसीपीएल ने थंडरबोल्ट टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया नया ‘हिट’ मच्छरनाशक एयरोसोल, मच्छरों से देगा 4 गुना तेज राहत

मुंबई। घरेलू कीटनाशक श्रेणी में अग्रणी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) ने अपने ब्रांड ‘गोदरेज हिट’ के तहत नया और बेहद प्रभावशाली मच्छरनाशक एयरोसोल लॉन्च किया है। यह नया एयरोसोल थंडरबोल्ट टेक्नोलॉजी से लैस है और इसमें इस्तेमाल हुआ है नया फ़ॉर्मूलेशन मेटोफ्लुथ्रिन (MFT), जो कम स्प्रे में भी मच्छरों से तुरंत राहत देता है।

कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज और सबसे ताकतवर हिट एयरोसोल है, जो 4 गुना ज्यादा असरदार है। कम उपयोग, ज़्यादा असर और लंबे समय तक चलने वाला यह प्रोडक्ट मच्छरों से लड़ने का नया समाधान बनकर सामने आया है।

लॉन्च ऑफर और नई पैकेजिंग

लॉन्च के तहत कंपनी दे रही है खास शुरुआती छूट –

  • 400ml कैन मात्र ₹180 में
  • 625ml कैन ₹250 में उपलब्ध

इसके साथ ही काला हिट अब नई खुशबू और पूरी तरह बदली हुई पैकेजिंग के साथ बाजार में आया है, जिससे उपभोक्ताओं को मिलेगा एक ताज़ा अनुभव।

GCPL का नवाचारों की ओर बढ़ता कदम

GCPL लगातार घरेलू कीटनाशक श्रेणी में नवाचार और विस्तार कर रही है। वर्ष 2024 की शुरुआत में कंपनी ने भारत की पहली सरकारी मंजूरी प्राप्त मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती ‘गुडनाइट अगरबत्ती’ लॉन्च की थी। इसके बाद जुलाई 2024 में कंपनी ने ‘रेनोफ्लुथ्रिन’ नामक स्वदेशी रूप से विकसित मौलिक्यूल पेश किया था, जो अब तक का सबसे असरदार वेपोराइज़र फॉर्मूलेशन है।

अब थंडरबोल्ट तकनीक के साथ काला हिट एयरोसोल इस श्रृंखला की अगली कड़ी है।

कंपनी की प्रतिक्रिया

GCPL की हेड ऑफ मार्केटिंग – होम केयर, शिल्पा सुरेश ने कहा,

“हम उपयोगी नवाचारों और श्रेणी विस्तार के माध्यम से घरेलू कीटनाशक बाज़ार में नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयरोसोल्स इस इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा हैं, और हिट का नया थंडरबोल्ट वर्जन उपभोक्ताओं को तेज और प्रभावी समाधान देता है।”

मच्छरों से सुरक्षा के लिए सलाह

डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे रोग फैलाने वाले मच्छर अक्सर अंधेरे कोनों में छिपे रहते हैं। GCPL सलाह देती है कि घर के हर कोने – जैसे बिस्तर के नीचे, पर्दों के पीछे, अलमारी और सोफे के आसपास – नियमित रूप से काला हिट स्प्रे का इस्तेमाल करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट