भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पश्चिम बंगाल की कोलकाता और खड़गपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अप्रैल सुबह 11:00 बजे कमरहाटी में भाजपा प्रत्याशी श्री अरुप चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5 बजे मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रत्याशी श्री दिलीप घोष के समर्थन में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।


