P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता पर सख्ती, 7 पंचायतों की हुई वन-टू-वन...

ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता पर सख्ती, 7 पंचायतों की हुई वन-टू-वन सुनवाई

सबहेड:—तीन मामलों में जिला पंचायत सीईओ ने की गहन जांच, सरपंच-सचिव सहित कई जिम्मेदारों से जवाब-तलब

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी (17 अप्रैल)— जिले में ग्राम पंचायतों में सामने आ रही आर्थिक गड़बड़ियों और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख में नजर आ रहा है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शुक्रवार को तीन गंभीर प्रकरणों में सात ग्राम पंचायतों की वन-टू-वन सुनवाई की, जिससे स्थानीय स्तर पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।यह सुनवाई मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत की गई, जिसमें जनपद पंचायत कटनी की हीरापुर कोड़ियां, बड़वारा की बनगवा और ढीमरखेड़ा की सनकुई, खमतरा, इमलिया, लालपुर एवं बरही ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया।सुनवाई के दौरान इन पंचायतों के तत्कालीन सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री और वर्तमान पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी से वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जवाब-तलब किया गया।सूत्रों के मुताबिक, कई मामलों में रिकॉर्ड और वास्तविक कार्यों के बीच अंतर की आशंका जताई जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।सीईओ सुश्री कौर ने सभी पक्षों को सुनते हुए प्रस्तुत दस्तावेजों और प्रतिवाद का बारीकी से परीक्षण किया। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया ने पंचायत स्तर पर वित्तीय प्रबंधन की कमजोरियों को उजागर कर दिया है।सुनवाई के दौरान रीडर शाखा के प्रभारी अधिकारी पंकज नामदेव भी मौजूद रहे। अब इन मामलों मे आगे की कार्यवाही पर सबकी नज़रे टिकी हुई है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट