P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालजानिए क्या है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम आगामी कार्यक्रम

जानिए क्या है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम आगामी कार्यक्रम

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस महीने कई बड़े आयोजनों में शामिल होने वाले हैं। प्रदेश के विकास और भविष्य की दिशा तय करने वाले इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य, पर्यटन और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन होंगे।

25 अगस्त – कटनी को बड़ी सौगात

कटनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि 25 अगस्त को चार नए मेडिकल कॉलेजों के लिए एमओयू किया जाएगा। यह एमओयू केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में होगा। राज्य सरकार पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 1 रुपए में 25 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी। इससे प्रदेश में मेडिकल सुविधाएं और बेहतर होंगी।

27 अगस्त – उज्जैन में स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव

उज्जैन में 27 अगस्त को स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति की धारा “दोहन” की है, “शोषण” की नहीं।

31 अगस्त – ग्वालियर में टूरिज्म कॉन्क्लेव

मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में 31 अगस्त को ग्वालियर में टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जब भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा तो मध्यप्रदेश की परिस्थितियां भी पूरी तरह बदल जाएंगी। सरकार युवाओं के प्रशिक्षण, रोजगार और उद्योगपतियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट