कटनी -(सौरभ श्रीवास्तव) पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा कटनी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया , कटनी एवं अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धार्वे विजयराघवगढ़, जिला कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बलात्कार के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।ग्राम डीघी, थाना बरही में दिनांक 19.08.2025 की रात्रि को वयस्क बालिका के गुम होने की रिपोर्ट उसकी मां द्वारा थाना बरही में दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम ने तत्काल तलाश प्रारंभ की।दिनांक 20.08.2025 को बालिका की दस्तयाबी की गई। उसके कथन महिला थाना कटनी में कराए गए, जिस पर महिला थाना कटनी में अपराध क्रमांक 0/2025 धारा 296, 64(1), 115(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात थाना बरही में असल अपराध कायम किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम गठित की गई, जिसने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अंशुल पटेल पिता मनसुख पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम डीघी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।गिरफ्तारी में पुलिस टीम की भूमिका :आरोपी की गिरफ्तारी में थाना बरही केउप निरीक्षक विनोदकांत सिंहसहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतमप्रधान आरक्षक अजय पाठक (क्र. 219)आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह (क्र. 679)का सराहनीय योगदान रहा।
बलात्कार के मामलें में आरोपी को चंद घण्टों के अंदर बरही पुलिस ने पकड़ा
सम्बंधित ख़बरें


