कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) छपरवाह क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात चड्डी बनियान गिरोह ने एक बार फिर आतंक मचाया। गिरोह के लगभग सात से आठ सदस्यों ने बंटी शुक्ला, सुधीर शुक्ला और मनीष शुक्ला के घरों के ताले तोड़ने का प्रयास किया।सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों की पूरी करतूत घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में गिरोह के सदस्य ताले तोड़ते और घरों में घुसते साफ दिखाई दे रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस गश्त को और मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस गिरोह की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं और क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
छपरवाह में चड्डी बनियान गिरोह का आतंक कई घरों के ताले टूटे
सम्बंधित ख़बरें


