भोपाल/ खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में 23 अगस्त को एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। फरियादी सोहेल खान पिता मेहबूब खान बैरसिया थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने टीम गठित कर चोरी गयी मोटर साइकिल को 24 घण्टे बरबाद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी कि 22 अगस्त के रात्रि 9.30 बजे होण्डा हार्नेट मोटरसाइकिल नम्बर MP04 QG 0493 को ग्रीन सिटी अस्पताल की पार्किंग से गायब हो गयी।
फरियादी अस्पताल की पार्किंग में आया तो देखा की मोटर साइकिल नहीं थी। फरियादी ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) बी.एन.एस. का कायम किया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर में बढ़ती चोरी ,लूट की घटनाओं को देखते हुये आरोपियों की धरपकड़ कर बरामदी करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है। उक्त दिशा निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल जोन 03 एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शालिनी दीक्षित जोन 03 एवं सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज संभाग राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना गौतमनगर द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गयी।
थाना गौतमनगर की टीम द्वारा विशेष मुखविर तंत्र विकसित करते हुये ह्यूमन इंटीजेंस के आधार पर शक्ति नगर अलीम चिकन शांप के पास से मोटरसाइकिल पर बैठे दो लड़को को पकड़ा जिनके कब्जे से चोरी की गई एक लाख रुपये की हार्नेट मोटरसाइकिल नम्बर MP04 QG 0493 बरामद किया तथा विधि विरोधी बालकों को अभिरक्षा मेमो तैयार कर न्यायिक रिमांड में लेजाकर किशोर न्याय बोर्ड पेश किया गया है।


