P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालमोहन सरकार का बड़ा ऐलान: 1 लाख पदों पर भर्ती जल्द, 5...

मोहन सरकार का बड़ा ऐलान: 1 लाख पदों पर भर्ती जल्द, 5 साल में 2.50 लाख नौकरियों का किया वादा

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने 1 लाख पदों पर भर्ती की तैयारी की घोषणा की है। आने वाले 5 सालों में 2.50 लाख पदों पर भर्ती का वादा कर युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने का भरोसा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सबके रोजगार की व्यवस्था भी हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 1 लाख पदों पर भर्ती करने जा रहे हैं। अगले पांच साल में 2.50 लाख शासकीय पदों पर भर्ती करेंगे। पुलिस की भर्तियां भी जारी हैं। इस साल 7500 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। पुलिस की भर्ती के लिए अलग से पुलिस भर्ती बोर्ड भी बनाया जा रहे हैं। अगले तीन साल में हर साल 7500 पदों पर भर्ती कर हम पुलिस विभाग के सभी रिक्त पदों की पूर्ति कर लेंगे।

विद्युत कंपनियों के 1060 कर्मचारियों को देंगे नियुक्ति-पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे रवीन्द्र भवन भोपाल में विद्युत कंपनियों के नवनियुक्त 1060 कार्मिकों को नियुक्त-पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में बिजली कंपनियों के लिए नवीन संगठनात्मक संरचना के तहत 51 हजार 711 नये स्थाई पदों की स्वीकृति के लिये मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया जायेगा। ऊर्जा विभाग की विभिन्न बिजली कंपनियों में रिक्त पदों की परीक्षा के बाद कर्मचारियों का चयन किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट