P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीपीओपी गणेश प्रतिमाओं की बिक्री पर प्रतिबन्ध के बाबजूद प्रशासन मौन, कलेक्टर...

पीओपी गणेश प्रतिमाओं की बिक्री पर प्रतिबन्ध के बाबजूद प्रशासन मौन, कलेक्टर की अपील बेअसर

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव )🖊️जिला कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से गणेश चतुर्थी पर मिट्टी से बनी गणपति प्रतिमाएं खरीदने की अपील की थी। साथ ही, प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी प्रतिमाओं के विक्रय पर स्पष्ट प्रतिबंध भी है। बावजूद इसके शहर के बाजारों में खुलेआम पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाएं बिक रही हैं।मिट्टी की प्रतिमाएं आसानी से घुलकर जल और मिट्टी में मिल जाती हैं जिससे प्रदूषण नहीं होता, जबकि पीओपी से बनी प्रतिमाएं न केवल पानी को प्रदूषित करती हैं बल्कि नदी-तालाब की मिट्टी को भी सख्त बना देती हैं। इसके कारण जलीय जीवों पर भी बुरा असर पड़ता है।इसके बावजूद प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। न तो दुकानों की जांच हो रही है और न ही पीओपी प्रतिमाओं को जब्त करने की कार्रवाई।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को तुरंत पीओपी प्रतिमा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई कर उनकी बिक्री पर पूर्ण रोक लगानी चाहिए। साथ ही, जब्त की गई प्रतिमाओं का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाए ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट