भोपाल/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण और मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद भी करेंगे।
सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के युवा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद कर उनकी राय और सुझाव भी जानेंगे।
कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है—
सुबह 11 बजे – मुख्यमंत्री निवास पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण एवं युवा संवाद।
दोपहर 1 बजे – बैठक (समत्व भवन)।
दोपहर 3 बजे – स्थानीय कार्यक्रम (होटल जहनुमा पैलेस)।
शाम 4 बजे – बैठक (समत्व भवन)।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार नवाचार और परंपरा को जोड़ने वाले कार्यक्रमों पर फोकस कर रहे हैं। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण इस दिशा में एक अनोखा कदम माना जा रहा है।


