P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशत्योंथर में पदस्थ महिला मजिस्ट्रेट को धमकी भरा पत्र, 500 करोड़ की...

त्योंथर में पदस्थ महिला मजिस्ट्रेट को धमकी भरा पत्र, 500 करोड़ की मांगी फिरौती

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले के त्योंथर न्यायालय में पदस्थ मजिस्ट्रेट मोहिनी भदौरिया को मंगलवार की शाम धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें उनकी जान को खतरा बताते हुए 5 अरब अर्थात् 5 सौ करोड़ रुपए फिरौती मांगी गई है।

उक्त पत्र मजिस्ट्रेट को स्पीड पोस्ट से भेजा गया है। मजिस्ट्रेट की शिकायत पर सोहागी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्र किसने भेजा है, कहां से आया है, फिलहाल इस मामले में गोपनीयता बरतते हुए मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस खबर है कि 2 सितंबर की शाम न्यायालयीन पते पर पहुंचे संबंधित पत्र को मजिस्ट्रेट के बाबू द्वारा रिसीव किया गया। संभवत 5 सौ करोड़ की फिरौती का यह सबसे बड़ा मामला है? सुरक्षा की दृष्टि से मजिस्ट्रेट को एक गनमैन उपलब्ध करा दिया गया है।

इनका कहना है मा. मजिस्ट्रेट की शिकायत पर सोहागी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है तथा गहनता से जांच की जा रही है। विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट