रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले के त्योंथर न्यायालय में पदस्थ मजिस्ट्रेट मोहिनी भदौरिया को मंगलवार की शाम धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें उनकी जान को खतरा बताते हुए 5 अरब अर्थात् 5 सौ करोड़ रुपए फिरौती मांगी गई है।
उक्त पत्र मजिस्ट्रेट को स्पीड पोस्ट से भेजा गया है। मजिस्ट्रेट की शिकायत पर सोहागी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्र किसने भेजा है, कहां से आया है, फिलहाल इस मामले में गोपनीयता बरतते हुए मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस खबर है कि 2 सितंबर की शाम न्यायालयीन पते पर पहुंचे संबंधित पत्र को मजिस्ट्रेट के बाबू द्वारा रिसीव किया गया। संभवत 5 सौ करोड़ की फिरौती का यह सबसे बड़ा मामला है? सुरक्षा की दृष्टि से मजिस्ट्रेट को एक गनमैन उपलब्ध करा दिया गया है।
इनका कहना है मा. मजिस्ट्रेट की शिकायत पर सोहागी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है तथा गहनता से जांच की जा रही है। विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा


